इनेलो पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं सम्मान एक समान : ठाकुर उमेश भाटी

0
785
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी के नेतृत्व में आज तिगांव विधानसभा वार्ड 25 से पार्षद की चुनाव लडी सीमा श्रीवास्तव ने अपने पति संजय श्रीवास्तव सहित हुकम सिंह, संजय चौहान, रंजीत कुमार, बृजेश ओझा सहित अन्य साथियो के साथ इनेलो का दामन थामा। इस मौके पर ठाकुर उमेश भाटी ने सभी को इनेलो की पटका पहनाकर एवं इनेलो का ध्वज हाथ में देकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि आज इनेलो के शासन को जनता याद कर रही है खासकर वह लोग जो कि आज भाजपा में है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जबसे सत्ता संभाली है तभी से हर वर्ग परेशान हो रहा है और वह इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता इनेलो की और टकटकी लगाये देख रही है और आगामी चुनावों का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में एक परिवर्तन की लहर चल रही है और उस परिवर्तन में भाजपा सत्ता से कौसो दूर और इनेलो सत्ता पर आसीन हो रही है यह जनता का कहना है। भाटी ने कहा कि इनेलो पार्टी नही एक परिवार है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान एक समान किया जाता है। भाटी ने कहा कि आज जो भी कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हुआ है उसको पूरा मान सम्मान दिया जायेगा एवं एक परिवार का सदस्य के रूप में उसे पार्टी में रखा जायेगा। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सीमा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इनेलो की नीतियों में आस्था जताते हुए उन्होंने इनेलो का दामन थामा है। उनहोंने कहा कि इनेलो ही वह पार्टी है जो कि जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है आज भाजपा ने सत्ता में रहकर आम जन का जीना दुश्वार कर दिया है, बेरोजगारी बढ रही है, अपराध चरम सीमा पर है और भाजपा हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसके मंत्री, सांसद, विधायक व पार्षद केवल और केवल कमाने के जुगाड में लगे है उन्हें आमजन की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस अवसर पर हनुमान जी खासतौर पर उपस्थित रहे और सभी को उन्होंने अपना सहयोग देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here