सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा व सीआईटू ने जुलूस निकालते हुए की सामूहिक बलात्कार व हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

0
2009
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा के कुरूक्षेत्र के गांव झांसा की नाबालिग छात्रा के अपहरण के बाद सामूहिक बलात्कार, हत्या व फरीदाबाद तथा पानीपत में अलग-अलग सामूहिक बलात्कार, अपहरण व हत्याओं के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा व सीआईटू ने बीके चौक से नीलम चौक तक विशाल जुलूस निकालते हुए दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सीआईटू के राज्य सचिव रामबाबू, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव युद्धवीर खत्री, आशा वर्कर यूनियन की नेता सुधा, सीआईटू के जिला प्रधान निरन्तर पाराशर, एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सत्यपाल नरवत, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सेवानिवृत कर्मचारियों के नेता लज्जाराम ने किया।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सकसं के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि तीन दिन पहले जींद के बुढ़ाखेड़ा गांव में नहर की पटरी पर 15 वर्षीय छात्रा का शव मिला था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है और उसके अंदरूनी अंगों पर नुकीले चीज से प्रहार करके बर्बरतापूर्वक हत्या की गई है। तमाम नेताओं ने कहा कि कहा कि ये दिल दहला देने वाली बर्बर घटना सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। दरिंदों ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी हैं। इससे पहले भी दिल्ली का निर्भया कांड, रोहतक का नेपाली लडक़ी कांड, सोनीपत की लडक़ी का बर्बर बलात्कार व हत्या, हिसार के उकलाना कांड में ऐसी ही दरिदंगी की गई थी। इसके अलावा फरीदाबाद में गत शनिवार को एक युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों का अब तक फरीदाबाद पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

श्री शास्त्री ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के विरूद्ध अपराध व बर्बरता निरंतर बढ़ रही है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकडों के अनुसार हर 21 मिनट में एक महिला बलात्कार का शिकार हो रही है। प्रति लाख महिलाओं के हिसाब से हरियाणा देश में सामूहिक बलात्कार के मामलों में पहले स्थान पर है। पिछले 3 साल में महिलाओं पर 37 प्रतिश्त अपराध बढ़े हैं परन्तु सत्ता में बैठी भाजपा सरकार बच्चियों व महिलाओं को सुरक्षा का दम भरते नहीं थकती है। भाजपा सरकार ने बेटी.बचाओ, बेटी.पढ़ाओ व बहुत हुए महिलाओं के साथ अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार जैसे बड़े-बड़े नारे दिए हैं लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये हैं। यहां तक कि पीडि़त महिलाओं के लिए बनाया गया निर्भया फंड भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अपराधी बेखैफ घुम रहे हैं।

श्री शास्त्री ने सरकार से मांग की है कि पुलिस की भर्ती व संसाधन जुटा जाए, महिलाओं की भर्ती को बढ़ाया जाये, टे्रनिंग देकर उन्हें संवेदनशील बनाया जाये, पुलिस की गस्त बढ़ाई जाये, नशाखोरी पर रोक लगाई जाये। समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम किया जाए। परन्तु राज्य सरकार सिर्फ शोबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने मांग कि है कि पीडि़त परिवार की आर्थिक, कानूनी, सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत मदद की जाये। अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजी दी जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here