अग्रवाल कॉलेज गोली कांड से अभिभावकों और आम जनता के बीच डर का माहौल है : शारदा राठौर

0
2864
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 Feb 2019 : बल्लभगढ़ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि कालेजों में अपराधी खुलेआम गोली मारकर भाग रहे हैं। पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिसके चलते लोगों का पुलिस- प्रशासन व भाजपा सरकार से विश्वास उठ चुका है। अग्रवाल कॉलेज गोली कांड से अभिभावकों और आम जनता के बीच डर का माहौल है।

शारदा राठौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले 2 साल में शहर के अंदर व्यापारियों को, महिलाओं को, कॉलेज में छात्र को गोली मारने व चोरी की दो दर्जन वारदात हो चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस एक भी घटना को नहीं सुलझा पाई है। इससे लोगों का भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में पहचान होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन आरोपी को पकड़ नहीं पा रही है। यह सब राजनीति के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। खुलेआम घरों के सामने सड़क पर अपराधी लूटपाट छीना झपटी कर रहे हैं। कोई कार्यवाही ना होने के चलते अपराधियो के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए और चोरी की वारदात नहीं सुलझाए गई तो कांग्रेस पार्टी व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहर में आंदोलन धरना प्रदर्शन करेगी और सरकार का पुतला फूंकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here