सैर कर रही महिला से सोने की चैन छिन्ने वाले दो आरोपियो को थाना आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा

0
1805
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 Sep 2020 : थाना आदर्श नगर पुलिस ने सैर कर रही महिला से सोने की चैन छिन्ने वाले दो आरोपियो को दिनांक 21.09.2020 को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपीयो की पहचान राजकुमार निवासी मलेरना व सम्मी वर्मा निवासी सैक्टर 62 फरीदबाद के रुप मे हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपियो ने दिनांक 21.09.2020 को सैक्टर 62 एरिया, नजदीक बैनरजी क्लीनिक के पास शाम के 7.00 बजे सैर कर रही महिला पुष्पा देवी निवासी सैक्टर 62 से सोने की चैन छिनकर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपियो के खिलाफ धारा 379 ए भा.द.स के तहत मामला आदर्श नगर थाना मे दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर मे तैनात मुख्या सिपाही बेद राम को सूत्रो के हवाले से सुचना मिली की दोनो आरोपी सैक्टर 62 एरिया मार्किट मे घुम रहे है जिस पर मुख्य सिपाही बेद राम ने अधिकारीयो को सुचित कर साथी सिपाही जय कुमार को साथ लेकर मौके पर रेड कर उपरोक्त दोनो आरोपियो को रात समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया है।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पैसा के लालच और अपने शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियो से वारदात मे इस्तमाल कि गई स्प्लेंडर मोटरसाईकिल और महिला से छिनी गई सोने की चैन बरामद की है। आरोपियो को आज अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here