‘‘चाय पर चर्चा’’ क्षेत्र की व्यवस्था और सृढ़ण करने का एक उपयुक्त माध्यम : महेश गिरी

0
1308
Spread the love
Spread the love
New Delhi News : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत आचार्य निकेतन मार्केट, मयूर विहार फेज-1 स्थित चाय की दुकान पर स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया। जिसमें उनके साथ विपिन विहारी, महापौर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, सेवानिवृत वरिष्ठ पत्रकार, स्थानीय भाजपा नेता व उपायुक्त पूर्वी पंकज सिंह भी उपस्थित रहे। आए सभी वरिष्ठ नागरिकों ने सी.जी.एच.एस. डिस्पेन्सरी व अन्य जनहीत सुविधाओं हेतु सांसद का धन्यवाद किया। उपायुक्त दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सृढ़ण करने का आवश्वासन भी दिया। सांसद महेश गिरी ने पदम्श्री आलोक मेहता मिले व मोदी सरकार द्वारा किए गए पिछले चार साल के कार्यों की चर्चा की। सांसद ने क्षेत्र का दौरा करते हुए कई दुकानों पर गए और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहीत व राष्ट्रहीत योजनाओं के उन्हें अवगत कराया।
 
सांसद महेश गिरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि चाय की दुकान, चर्चा हेतु एक उत्तम स्थान है जहां कई लोग एक साथ बैठकर चर्चा करते है। इसी उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली के सैकड़ों चिन्हीत स्थानों पर सांसद निधि से 1000 से अधिक आर.सी.सी. बैंचों को लगाने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 300 स्थानों पर बैंच लगा दिए गए है व स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है। सांसद ने बताया कि वह स्वयं भी सिलसिलेवार उन स्थानों पर जाएगें व स्थानीय लोगों से संवाद करगें। यह क्षेत्र की व्यवस्था और सृढ़ण करने का एक उपयुक्त तरीका है जहां लोगों के बीच बैठकर क्षेत्रीय व्यवस्था सुढ़ण किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here