मकर संक्रांति पर किया 800 कम्बल का वितरण

0
3431
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 15 Jan 2019 : सूरजकुण्ड चार्मवुड विलेज दयालबाग स्थित ब्लू एंजिल्स ग्लोबल स्कूल में मकर संक्रांति के पर्व पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के चेयरमैन रघुवीर भडाना ने अपनी माताश्री श्रीमती वीरवती देवी के हाथों लगभग 800 कंबल का वितरण स्कूल प्रांगण में आये हुए लोगों को किया। इस अवसर पर रघुवीर भडाना के भाई रामबीर भडाना, स्कूल की प्रिंसीपल शारदा मुनि, वाईस चेयरमैन चरणजीत सिंह भडाना, अमित भडाना ने भी कंबल वितरण में अपनी अहम भागीदारी निभाई।
इस मौके पर श्रीमती वीरवती ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी परम्परा व संस्कृति को दर्शाता है और इस पर्व पर दान को महत्व दिया जाता है जो व्यक्ति इस दिन दान करता है वह जीवन में सदैव सफलता प्राप्त करता है और पुण्य का भागीदार बनता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस दिन कुछ ना कुछ अवश्य ही दान करना चाहिए।
इस अवसर पर रघुवीर भडाना ने कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है साथ ही तिलए गुड़, खिचड़ी फल एवं राशि अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवत प्रसन्न होते हैं।
इन सभी मान्यताओं के अलावा मकर संक्रांति पर्व एक उत्साह और भी जुड़ा है। इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है और लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। इस दिन कई स्थानों पर पतंगबाजी के बड़े.बड़े आयोजन भी किए जाते हैं।
समारोह के अंत में स्कूल की प्रिंसीपल शारदा मुनि ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार जताया और कहा कि स्कूल समय समय पर सभी पर्वो को पूरी मान्यता से मनाते हुए बच्चो को भी उनकी जानकारी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here