पंचकूला हिंसा के आरोप में 2 और आरोपी गिरफ्तार

0
962
Spread the love
Spread the love

Panchkula News : हरियाणा पुलिस ने पंचकूला हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए अपनी दबिश तेज कर दी है। पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की SIT टीम ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी राजस्थान से की है। हरियाणा पुलिस और राजस्थान पुलिस के साझा ऑपरेशन में इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक पंचकूला में हुई हिंसा में इन दोनों की अहम भूमिका थी और ये दोनों ही शख्स पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल थे।

पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर इलाके से इन दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के नाम बलजिंदर सिंह और पाल सिंह बताए जा रहे हैं। 25 अगस्त को पंचकूला में राम रहीम पर फैसला आने के बाद हुई हिंसा में 38 लोग मारे गए थे। इस दौरान बहुत से लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने पहले ही इस मामले में डेरे के कई लोगों को गिरफ्तार किया है और अब इन दोनों की आरोपी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here