सेहतपुर मंडल भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

0
648
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 16 Jan 2021 : भारतीय जनता पार्टी सेहतपुर मंडल का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दीक्षा पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी मुकेश शर्मा व मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पहले दिन के सत्र का उदघाटन लोकसभा निगरानी कमेटी के चेयरमेन ओमप्रकाश रैक्सवाल,प्रभारी मुकेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा,ओमदत्त शर्मा राष्ट्रीय भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के दो जिलों के पूर्र्व प्रभारी,विनोद अवाना वरिष्ठ भाजपा नेता व श्रीमति यशोदा डबराल पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रथम सत्र के वक्ता ओमप्रकाश रैक्सवाल ने कहा कि कार्यकर्ता यहां विद्यार्थी के रूप में बैठे है और इस शिविर में सीखने के लिए आए है और उन्हें हमें सारी बाते सिखानी है। यह प्रशिक्षण का हिस्सा है।

यहीं अंतर है दूसरे दलों और भाजपा में क्योकि हम कार्यकर्ता तैयार करते है। इसी का परिणामस्वरूप है कि यहां जो कार्यक्रम संभाल रहे है वो पुराने कर्मठ कार्यकताओं के पीढ़ी है। ओमप्रकाश रैक्सवाल ने बताया कि भाजपा ने लोगों को भारतीयता से जोड़े रखने का काम किया जबकि कांग्रेस ने भौतिकतावाद व पाश्चात्य संस्कृति की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया। कांग्रसे ने लोगों के दिलों से भारतीयता को निकालने का काम किया उसका परिणाम यह हुआ कि हमारी ऋषि मुनियों की कही जाने वाली भूमि का ह्रास होने लगा तथा हमारी संस्कृति नष्ट होने लगी। 1967 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता को लेकर आगे बढऩे लगे और स्वदेशी का नारा उन्होनें दिया जो पूरे भारतवर्ष में गूंजने लगा। कांग्रेस का मूलमंत्र साम्राज्यवाद रहा कि किस तरह सत्ता पर काबिज रहा जा सके। उन्होनें बताया कि भाजपा को छोडक़र किसी भी पार्टी की सोच राष्ट्रवाद की नहीं रही जबकि भाजपा ने हमेशा लोगों के दिलों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया। दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार अजय गौड ने भाजपा की स्थापना और भाजपा की विचारधारा के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचानी चहिए। उन्होंने भाजपा और हमारा दायित्व के बारे में बताया कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है और हमारा दायित्व है कि हम आम जन से मिले और उन्हें जागरूक भी करें। उन्होंने पार्टी कार्यपद्धति व संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। वक्ता विनोद गुप्ता व आर.एन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है और देश सर्वोपरि है, प्रशिक्षण के माध्यम से यह भावना कार्यकर्ताओं के अंदर संगठनात्मक, सामाजिक, राजनीतिक व राष्ट्रीयता के विषयों के माध्यम से डाली जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here