हजारो की भीड़ करेगी पानीपत कूच : आनंद कौशिक

0
1261
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 23 Sep 2018 : पूर्व विधायक आनंद कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैक्टर-9 कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आनंद कौशिक ने कहा आगामी 30 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आहवान पर पोल खोल हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में जिले से हजारों की भीड पानीपत कूच करेगी और भाजपा द्वारा किए गए राफेल घोटाले, नोट बंदी से देश को हुए नुकसान और पैट्रोल की बढती कीमतों के खिलाफ पोल खोली जाएगी।

बैठक में पूर्र्व विधायक के अनुज बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने देश की जनता से झूठे वायदे करके सत्ता हांसिल की है। अब समय आ गया है कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाए। इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में लोगों को आगामी 30 सितम्बर 2018 को पानीपत के सैक्टर 13-17 ग्राउड में पहुंचना है।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ रैैली में बढचढ कर हिस्सा लेकर रैली को सफल बनाने को कहा। उन्होने कहा हरियाणा की भाजपा सरकार हर र्मोचे पर विफल हो चुकी है। हालही में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने साईकिल यात्रा करके फरीदाबाद लोकसभा के कांंग्रेस कार्र्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर नई ताजगी भरने का काम किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी पहले से बहुत मजबूत हुई है और हर वर्ग का कार्यकर्ता डॉ. तंवर के कार्य बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार से जनता को केवल मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की सौगात मिली है, जबकि विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को जुमले सुनाए गए हंै। उन्होंने कहा कि राफेल घोटाले ने भाजपा सरकार की नीति और नीयत को सार्वजनिक कर दिया है, और यह घोटाला देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है परंतु कितनी बड़ी विंडबना है कि इतना कुछ होने के बावजूद अपने आपको देश का चौकीदार बताने वाले नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए है। भाजपा ने देश को जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया है और चार वर्षो के दौरान देश व प्रदेश में जितने दंगे हुए है, वह इस बात की गवाही दे रहे है कि यह सरकार राजनैतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, एल एन मित्तल, श्याम सिंह, हरिलाल गुप्ता, चांदपाल, अमन अहमद, अशोक पाराशर, सचिन शर्मा, रणधीर फागना, सुनीता फागना, गजेन्द्र सिंह, बेदी प्रधान, सुरेश बैनीवाल, केसी शर्मा, गीता सैनी, डॉ. सौरभ शर्मा, अशोक रावल, सोनू, टीकम गौतम, अनिल कौशिक, जमना देवी, विक्रम पोसवाल, पम्मी, गौरव, कुंवर सिंह मलिक, धीरज मलिक, संतोष कौशिक, राजेन्द्र गुर्जर, सरफरोज, अशोक, महरचंद, अमित बंसल, मोनू मंधावन, कलुआ प्रधान, दीपक मलिक, लाडो देवी, कपूरी देवी, राजकली, रमेश कुमार, जयभगवान, मनीष शर्मा, अशोक छिब्बर, कमला पूरे जिला के कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here